हमारा मकसद — EkHelp
EkHelp सिर्फ एक वेबसाइट नहीं, एक सोच है।
हम मानते हैं कि मदद का सबसे सच्चा रास्ता वो है जो बिना किसी बिचौलिए के, सीधे दिल से दिल तक जाता है।
यह प्लेटफॉर्म परमजीत श्योकंद ने 2025 में शुरू किया है — जब उन्होंने देखा कि लोग मदद तो करना चाहते हैं, पर सही व्यक्ति तक बात नहीं पहुँच पाती।
हमारा सपना: भारत का हर कोना ऐसा हो जहाँ कोई भूखा न सोए, कोई बच्चा किताब के लिए न रोए और कोई माँ-बाप दवा के लिए परेशान न हो।
हमारा वादा:
- प्लेटफॉर्म हमेशा 100% फ्री रहेगा
- कोई कमीशन नहीं, कोई बिचौलिया नहीं
- आपकी निजता का पूरा ख्याल
- 24 घंटे सपोर्ट
आप भी इस मिशन का हिस्सा बनिए। एक मदद डालिए, एक जिंदगी संवारिए।
जय गौ माता 🐄 जय श्री राधे 🙏